IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है?

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी: दोस्तो आईपीएल इंडिया का एक त्यौहार बन गया है और इसका बोलबाला इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया भर में बना रहता है। आईपीएल खेलने के लिए एक से एक विदेशी खिलाड़ी और देसी खिलाड़ी अपना नाम देते हैं और आईपीएल में शामिल होना चाहते हैं तो आज हम आप लोगों को यह बताने वाले हैं कि आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन-कौन है।

Images from IPL

तो चलिए मैं आज के पोस्ट में आपको यह बताने वाला हूं कि IPL इतिहास के 10 महंगे खिलाड़ी कौन-कौन है और वह किस देश के रहने वाले है।

इसे भी देखें: Who Smashed the longest six in IPL (आईपीएल में सबसे लंबा छक्का किसने लगाया है?)

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

1.सैम क्यूरन:

सैम करन को आज के युग में कौन नहीं जानता सैम करन एक इंग्लैंड के ऑलराउंडर है उन्होंने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है वे IPL 2023 में 18.5 करोड के महंगे प्राइस में किंग्स इलेवन पंजाब ने उनको अपने टीम में शामिल किया और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

2.कैमरन ग्रीन:

ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर कैमरा ग्रीन IPL 2023 के ऑप्शन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं उनको मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड के बड़े प्राइस में खरीदा और अपनी टीम में शामिल कर लिया।

3. बेन स्टोक्स:

इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर बेनस्टॉक को साल 2023 के IPL ऑक्शन में आईपीएल की चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग ने 16.25 करोड़ में अपने टीम में खरीद कर आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया वही क्रिस मॉरिस भी इनके साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है उन्हें भी राजस्थान ने 2021 में 16.25 करोड़ में खरीदा था।

4 क्रिस मॉरिस:

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस 2021 में 16-25 करोड़ में बिककर तबतक के आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा था. उसके एक साल पहले बेंगलुरु ने उन्हें 10 करोड़ में खरीदा था, लेकिन अगले ऑक्शन के पहले फ्रेंचाइजी से रिलीज कर दिया था. 2021 के ऑक्शन में उन्हें अपने बेस प्राइस 75 लाख से 21 गुना ज्यादा रकम मिली थी. हालांकि, मॉरिस ने इस साल जनवरी में क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था.।

5.निकोलस पूरन:

वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर बैटर निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऑक्शन में 16 करोड़ में खरीदा है. वो IPL के अबतक के सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर बैटर हैं. पूरन ने 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है, उस वक्त उन्हें मेगा ऑक्शन में 10.5 करोड़ में खरीदा गया था. उन्होंने 14 मैचों में 306 रन बटोरे थे.

6.युवराज सिंह :

युवराज सिंह अबतक सबसे महंगे भारतीय IPL प्लेयर हैं. इंडियन क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को 2015 के आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब दिल्ली कैपिटल्स है, ने 16 करोड़ में खरीदा था. उसके पिछले सीजन में आरसीबी ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा था. हालांकि, वो उस सीजन में 14 मैच खेलकर 248 रन और महज एक 1 विकेट पास बटोर सके थे. दिल्ली ने अगले साल उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके अगले साल उन्हें हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा.

7.पैट कमिंस :

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस अब इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आ गए हैं. 2020 के ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 15.5 करोड़ में खरीदा था. कमिंस ने उस सीजन में 12 विकेट झटके थे. 2022 के ऑक्शन के लिए टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था, लेकिन फिर उन्हें 7.25 करोड़ में खरीदा. हालांकि, इस बार के ऑक्शन के पहले कमिंस ने हिप इंजरी के चलते IPL से बाहर रहने का फैसला लिया है.

8.ईशान किशन :

इंडिया के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन IPL 2022 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. किशन को सबसे पहले मुंबई ने 2018 में खरीदा था. 2022 के ऑक्शन में ऐसा पहली बार था कि मुंबई इंडियंस ने किसी भी प्लेयर पर 10 करोड़ से ज्यादा का बिड लगाया था ।

9.काइल जैमीसन:

न्यूज़ीलैंड के काइल जेमीसन 2021 की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे. आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ में खरीदा था. हालांकि, इस कीवी खिलाड़ी ने 2022 के सीजन से अलग होने का फैसला कर लिया था.

10.दीपक चहर:

दीपक चहर IPL के सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज रहे हैं. 2022 के ऑक्शन के लिए उन्हें सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा था. उन्होंने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ डेब्यू किया था।

दोस्तों हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी अच्छी लगी हुई तो हमारे पेज को फॉलो जरूर करें जिससे कि आपको और भी जानकारी तुरंत मिल सके।

This Post Has 2 Comments

Leave a Reply